मणिपुर

चिराग पासवान को फिर झटका, बीजेपी ने कर दिया ये खेल

jantaserishta.com
12 Nov 2021 9:41 AM IST
चिराग पासवान को फिर झटका, बीजेपी ने कर दिया ये खेल
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चिराग पासवान को फिर झटका दिया है। मणिपुर में लोजपा के इकलौते विधायक करम श्याम गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अगले साल विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा श्याम की मदद से फिर से सत्ता में लौटेगी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''आज लिलोंग चाजिंग में करम श्याम के भाजपा में शामिल होने के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। वह एक महान सोच वाले नेता हैं। मैं और भाजपा मणिपुर में एक स्थिर और प्रगतिशील सरकार देने के लिए उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।''
श्याम को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक समारोह में भी सम्मानित किया गया। समारोह में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए शारदा देवी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story