
x
इंफाल। मणिपुर में विभिन्न संगठनों के चार उग्रवादियों को अलग-अलग अभियान में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला बारुद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक बयान में मंगलवार को बताया कि तलाश अभियानों के दौरान पुलिस के दलों ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक मुइवा) और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक-एक उग्रवादी और इंफाल ईस्ट तथा बिष्णुपुर जिले से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (लमयांबा खुमान गुट) के लिए काम करने वाले दो लोगों को पकड़ा।
उसने बताया कि अभियानों के दौरान छह आग्नेयास्त्र, पांच कारतूस और दो विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने घाटी के पांच जिलों के संवदेनशील इलाकों में तलाश अभियान चलाए थे। इसमें बताया गया है कि संवेदनशील इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 (इंफाल-सिलचर रोड) पर वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा उपलब्ध करायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि विभिन्न पर्वतीय और घाटी जिलों में कुल 129 जांच चौकियां बनायी गयी हैं और नियमों के उल्लंघनों के चलते 2,027 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Tagsमणिपुर में सुरक्षा बलों का अभियान शुरू4 उग्रवादी गिरफ्तारSecurity forces start operation in Manipur4 militants arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER
Next Story





