
x
Aizawl आइजोल। सरकारी कर्मचारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। मिजोरम लोक सेवा आयोग (मिजोरम पीएससी) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (चरण-I) सहित कुल 9 पदों पर भर्ती की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। मिजोरम पीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के जिन 9 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें सहायक प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग), सहायक प्रोफेसर (इलेक्ट्रॉनिक्स), सहायक प्रोफेसर (प्रबंधन), सहायक प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), सहायक प्रोफेसर (भौतिकी), सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान), सहायक प्रोफेसर (गणित), सहायक प्रोफेसर (अंग्रेजी), और कार्यशाला अधीक्षक के 1-1 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 04.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कार्यशाला अधीक्षक पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक/बीएस और एमई/एमटेक/एमएस या एकीकृत एमटेक संबंधित शाखा में प्रथम श्रेणी या समकक्ष किसी एक डिग्री के साथ होनी चाहिए।
प्रबंधन पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और व्यवसाय प्रशासन/पीजीडीएम/सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमकॉम में प्रथम श्रेणी या समकक्ष के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री और मास्टर की डिग्री प्राप्त करने के बाद दो वर्ष का पेशेवर अनुभव होना चाहिए। भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी पद के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री न्यूनतम 55 प्रसिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास सभी पदों के लिए अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, चयनित उम्मीदवारों की सैलरी वेतन मैट्रिक्स में स्तर 10 के अनुसार प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
Tagsमिजोरम पीएससी भर्तीअसिस्टेंट प्रोफेसरसरकारी नौकरीउच्च शिक्षा विभागआवेदन तिथिपात्रतावेतनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





