मणिपुर

प्रियंका गांधी वाड्रा का दावा: 'मणिपुर में सरकार बनने पर महिलाओं को 33 फीसदी देगी आरक्षण'

Deepa Sahu
15 Feb 2022 5:54 PM GMT
प्रियंका गांधी वाड्रा का दावा: मणिपुर में सरकार बनने पर महिलाओं को 33 फीसदी देगी आरक्षण
x
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Elections) में यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है.

इंफाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Elections) में यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देंगी।

वाड्रा ने वर्चुअल चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को मुफ्त करने के साथ ही, उनके लिए बनाए गए बाजारों की हालत में सुधार लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को बेरोजगारी भत्ता और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए कानून लाएगी। कांग्रेस मध्यम वर्ग और छोटे स्तर के उद्योगों को मजबूत करने के लिए नौकरियां का सृजन करेगी।
कांग्रेस महासचिव ने राज्य के अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में प्रसारित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी नागरिकों को नागरिक स्वतंत्रता भी सुनिश्चित करेगी और सभी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस विकास की राजनीति करेगी और केंद्र से राज्य सरकार को नियंत्रित करना बंद करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में जनता ने कांग्रेस को चुना था, लेकिन उन्हें 'कुछ राजनीतिक दलों के भ्रष्टाचार और साजिश के कारण दूसरी पार्टी की सरकार बनी थी।'
वाड्रा ने आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच साल के राज में स्वास्थ्य प्राथमिकता कमी आयी है और कोविड महामारी को लेकर सरकार की कमजोर व्यवस्था का परिणाम बेहद खराब टीकाकरण और अधिक मृत्यु दर है। उन्होंने भाजपा की अगुवाई सरकार पर आरोप लगाया कि केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिला है, जबकि मध्यम वर्ग के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए वाड्रा ने कहा कि जहां भगवा पार्टी महिलाओं के साथ समान व्यवहार करने में विश्वास नहीं करती, वहीं कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
मुख्यमंत्री एन बिरेन की विधानसभा क्षेत्र हेइनगांग से एक व्यक्ति के सवाल का जवाब देते हुए गांधी ने कहा कि सभी सिंचाई की योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा और किसानों के लिए जल की पर्याप्त आपूर्ति की जाएगी। श्रीमती गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं को सिर्फ चुनाव के दौरान मणिपुर की याद आती है, लेकिन कांग्रेस राज्य की विविधता का सम्मान करते हुए विकास करेगी। इसके औषधीय पौधों और जलविद्युत क्षमता का उपयोग करेगी। इस अवसर पर मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेन, पूर्व मुख्यमंत्री ओ आईबोबी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास राज्य से इस रैली में शामिल हुए।
Next Story