मणिपुर

मणिपुर : मौसम का मिजाज, कम होगा तापमान

Shiddhant Shriwas
11 Jun 2022 12:39 PM GMT
मणिपुर : मौसम का मिजाज, कम होगा तापमान
x

बिलासपुर। Bilaspur Weather News: मौसम का मिजाज शनिवार से बदल सकता है। तापमान में गिरावट संभावित है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून अब सक्रिय होने लगा है। फिलहाल बिलासपुर में गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।मौसम वेधशाला रायपुर के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले 48 घंटे में अरब सागर के मध्य भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, गोवा, कर्नाटक के कुछ और भाग, तमिलनाडु के बचे हुए भाग, आंध्र प्रदेश के कुछ भाग और पश्चिम मध्य व उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग में अगले 48 घंटे में मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

पूर्व पश्चिम द्रोणिका, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के उप हिमालयीन क्षेत्र से अंदरूनी उड़ीसा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 10 जून को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। बता दें कि मार्च के बाद से शहर लगातार भीषण गर्मी की चपेट में है। एक जून से अभी तक तीन बार ऐसे मौके आए जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।
शहर के कई इलाकों में जल संकट भी गहरा गया। धरती तपने लगी। आलम यह था कि दोपहर को बाजार में सन्न्ाटा पसर गया। गर्मी का असर सेहत पर भी पड़ने लगा। इन सबके बीच लू यानी ग्रीष्म लहर ने परेशानी और बढ़ा दी। फिलहाल लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण छत्तीसगढ में बस्तर में प्री मानसून सक्रिय होने लगा है। इसका असर आने वाले दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में पड़ेगा। मौसम विभाग ने इस साल 15 से 16 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून आने की संभावना जताई है।


Next Story