मणिपुर
Manipur: दो उग्रवादी गिरफ्तार , हथियार और गोला-बारूद बरामद
Tara Tandi
3 March 2025 11:30 AM IST

x
Imphal इंफाल: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान युमनाम अबुंग सिंह उर्फ चिंगकपा (39) और थंगजाम जॉयकुमार सिंह (52) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को एंड्रो इलाके में कैम्फोर सुंगफाम के पास नगारियान हिल्स में एक पहाड़ी पर उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार उग्रवादी हथियार और गोला-बारूद को लाने-ले जाने और सरकारी अधिकारियों, निजी कंपनियों और आम जनता से जबरन वसूली में कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों के पास से नौ एमएम की दो पिस्तौल, दो मैगजीन, दो चीनी हथगोले, नौ एमएम के 10 कारतूस, इंसास राइफल के 5.56 एमएम के 10 कारतूस और इंसास की एक राइफल मैगजीन जब्त की गई।
TagsManipur दो उग्रवादी गिरफ्तारहथियार गोला-बारूद बरामदManipur Two militants arrestedarms and ammunition recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





