
x
इंफाल : मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार देर रात भीषण भूस्खलन में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. भूस्खलन में मारे गए लोगों में प्रादेशिक सेना के कम से कम दो जवान भी शामिल थे। इसके अलावा, मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से 60 से अधिक लोगों के लापता होने की भी खबर है।
लापता लोगों में स्थानीय लोग और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के कर्मचारी शामिल हैं। मणिपुर के नोनी जिले के मखुआम गांव में भूस्खलन से इजेई नदी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है।
यह नदी मणिपुर के तामेंगलोंग और नोनी जिलों से होकर बहती है। भूस्खलन के मलबे में कई लापता लोगों के फंसे होने की आशंका है।
Next Story





