मणिपुर

मणिपुर न्यूज़: CM एन बीरेन ने 2022 के चुनाव में जीत के लिए श्री गोविंदजी के सामने फैलायी झोली

Gulabi
10 March 2022 7:57 AM GMT
मणिपुर न्यूज़: CM एन बीरेन ने 2022 के चुनाव में जीत के लिए श्री गोविंदजी के सामने फैलायी झोली
x
मणिपुर न्यूज़
आज मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम जारी किया जाना है। अभी रुझानों से राजनीतिक माहौल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राज्य में 265 उम्मीदवार का भाग्य फैसला होने वाला है। रुझानों के हिसाब भाजपा की बढ़त दिखाई पड़ रही है। इसी बढ़त को कायम रखने के लिए और अपनी जीत के लिए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गोविंज जी के सामने झोली फैलायी है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में उच्च तनाव और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होने के बीच संबित पात्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ इंफाल में श्री श्री गोविंदजी मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

बीरेन ने ट्वीट किया कि "आज हमारे सामने आने वाले भव्य परिणाम के लिए भगवान गोविंदजी का आशीर्वाद लेने के लिए श्री श्री गोविंदजी मंदिर में श्री @संबितस्वराज जी के साथ प्रार्थना की। आइए हम भाजपा के साथ मिलकर एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और विकसित मणिपुर की ओर बढ़ें "।

60 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव 2022 के मतों की गिनती गुरुवार को राज्य भर के 12 मतगणना केंद्रों के 41 मतगणना केंद्रों पर चल रही है। राज्य विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को हुए थे, और पुनर्मतदान 5 और 8 मार्च को हुआ था।

Next Story