मणिपुर

Manipur: हिंसा की नई लहर, प्रशासन ने इंटरनेट किया बंद

Admindelhi1
10 Feb 2026 4:37 PM IST
Manipur: हिंसा की नई लहर, प्रशासन ने इंटरनेट किया बंद
x

मणिपुर: उखरुल जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। हिंसक घटनाओं के दौरान उपद्रवियों ने 30 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया, जबकि कई इलाकों में फायरिंग की भी सूचना है। अचानक भड़की हिंसा से पूरे जिले में दहशत का माहौल बन गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि यह हिंसा तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर कथित हमले के विरोध में भड़की। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिससे भारी नुकसान हुआ। हालात को गंभीर होते देख राज्य सरकार ने उखरुल जिले में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी कर दिया है, ताकि अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर रोक लगाई जा सके।

Next Story