मणिपुर

मणिपुर : मुस्लिम संगठनों ने की नुपुर शर्मा के बयान की निंदा

Shiddhant Shriwas
11 Jun 2022 6:54 AM GMT
मणिपुर : मुस्लिम संगठनों ने की नुपुर शर्मा के बयान की निंदा
x

मणिपुर राज्य के कई मुस्लिम संगठनों ने भाजपा नेता नुपुर शर्मा की हाल ही में पैगंबर मुहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की। मणिपुर मुस्लिम काउंसिल (MCM) और ऑल मणिपुर मुस्लिम गर्ल स्टूडेंट्स यूनियन (AMMGSU) ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस्लाम के खिलाफ नूपुर की टिप्पणी से देश का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना बर्बाद हो गया है।

कुछ दिन पहले काकचिंग जिले के सोरा इलाके के कुछ स्थानीय मुस्लिम नागरिक निकायों ने विवादित बयान के विरोध में रैली निकाली थी। आपको बता दें कि मणिपुर राज्य की 29 लाख आबादी है, जिसमें करीब ढाई लाख मैतेई पंगल (मेइतेई मुसलमान) हैं, जो कि इंफाल पूर्व, काकचिंग, थौबल और बिष्णुपुर के चार घाटी जिलों में रहते हैं

वहीं दूसरी तरफ असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ गुवाहाटी के भंगगढ़ पुलिस स्टेशन में पैगंबर मुहम्मद को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराया है। पार्टी प्रवक्ता रोमेन चंद्र बोरठाकुर की ओर से दायर प्राथमिकी में बताया कि मैं असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद के बारे में अपमानजनक बयान देने के लिए उपरोक्त व्यक्तियों (शर्मा और जिंदल) के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहता हूं, जिससे भारतीय की छवि खराब हुई है।।

Next Story