मणिपुर

मणिपुर भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 46 हुई, 16 अन्य की तलाश जारी

Shiddhant Shriwas
5 July 2022 2:21 PM IST
मणिपुर भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 46 हुई, 16 अन्य की तलाश जारी
x

नोनी : मणिपुर के नोनी जिले में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। सोमवार को मलबे से चार और शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे तक प्रादेशिक सेना के एक जवान और एक नागरिक सहित चार शवों को भूस्खलन स्थल से निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक अन्य दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

शनिवार की रात से प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद, मखुम में एक मेगा रेलवे परियोजना निर्माण स्थल को बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे दबे हुए शेष 16 लापता लोगों को खोजने के लिए पांचवें दिन भी तलाशी अभियान जारी है।

Next Story