मणिपुर

मणिपुर : तेंगनौपाल के खुदेंगथाबी में असम राइफल्स के जवानों ने करीब 26.6 लाख रुपये का नशीला पदार्थ जब्त

Shiddhant Shriwas
10 July 2022 2:26 PM IST
मणिपुर : तेंगनौपाल के खुदेंगथाबी में असम राइफल्स के जवानों ने करीब 26.6 लाख रुपये का नशीला पदार्थ जब्त
x

इंफाल। मणिपुर के सीमावर्ती जिले तेंगनौपाल के खुदेंगथाबी में असम राइफल्स के जवानों ने करीब 26.6 लाख रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स के अधिकारी ने कहा कि वाहनों की नियमित जांच के दौरान, असम राइफल्स के जवानों ने चेक पोस्ट खुदेंगथाबी पर एक चार पहिया वाहन को रोका। वाहन की सघन तलाशी लेने पर वाहन की सीट के नीचे एक बैग में छुपाकर रखे साबुन की तीन पेटी में 133 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
बैग एक महिला यात्री का था। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत 26.6 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद माल समेत मादक पदार्थ तस्कर को आगे की जांच के लिए मोरेह पुलिस को सौंप दिया गया है।


Next Story