
Manipur मणिपुर : कांगपोकपी ज़िले से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि माओहिंग और चांगौबंग गाँव के बीच जंगल में बुधवार को चलाए गए एक अभियान में, एक अमेरिकी एम16 राइफल और उसकी 10 राउंड वाली मैगज़ीन, एक .303 राइफल, दो कोल्ट मशीन गन या सीएमजी, तीन पिस्तौल, एक .22 राइफल, छह बोल्ट एक्शन राइफल, दो शॉर्ट-बैरल राइफल, तीन इम्प्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लॉन्चर, दो हथगोले और चार रेडियो सेट बरामद किए गए।
कोटज़िम गाँव के आसपास के क्षेत्र में एक अन्य अभियान में, सुरक्षा बलों ने एक कार्बाइन, एक सिंगल-बैरल राइफल, तीन इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, दो हथगोले और तीन पुल-मैकेनिज़्म राइफलें बरामद कीं।
इस बीच, तेंगनौपाल ज़िले के सीमावर्ती शहर मोरेह से एक व्यक्ति को ट्रक चालकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जबरन वसूली, तस्करी और उग्रवादियों को हथियार आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वी शिवा उर्फ ईश्वर पांडे (36) के रूप में हुई है और उसे वार्ड 4 से गिरफ्तार किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दो उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
सारंगथेम इबोम्चा मेइतेई (22) को इंफाल पूर्वी जिले के इथाम वांगमा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। वह प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप का सदस्य था।





