मणिपुर

मणिपुर : बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री को झंडी दिखाकर किया रवाना

Shiddhant Shriwas
28 Jun 2022 3:53 PM IST
मणिपुर : बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री को झंडी दिखाकर किया रवाना
x

इंफाल। असम में बाढ़ ने कहर मचा रखा है। असम की मदद के लिए केंद्र के साथ-साथ कई राज्य में हाथ बढ़ा रहे हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री को झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने राज्य की राजधानी इंफाल के कांगला गेट से राहत सामग्री ले जा रहे वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिंह ने कहा, 'राहत सामग्री में 135 क्विंटल चावल, 102 बोरी दाल, 120 बोरी नमक, 120 पेटी सरसों का तेल शामिल है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।' इसके अलावा, असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ के 40 कर्मियों को भी लगाया गया है।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के मंत्री अवांगबौ न्यूमई ने कहा, "हम पड़ोसी असम में बाढ़ के कारण संपत्तियों और जानमाल के नुकसान से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हम और मदद भेजने पर भी विचार कर रहे हैं।


Next Story