मणिपुर

मणिपुर चुनाव 2022: सीएम बीरेन सिंह ने हिंगांग विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन

Kunti Dhruw
5 Feb 2022 1:32 PM GMT
मणिपुर चुनाव 2022: सीएम बीरेन सिंह ने हिंगांग विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
x
मणिपुर का सियासी पारा बढ़ चुका है।

मणिपुर का सियासी पारा बढ़ चुका है। हाल ही में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र (nomination) दाखिल करते समय बीरेन सिंह के साथ मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी भी थीं। उन्होंने कहा कि "मैंने आज हिंगांग निर्वाचन (Heingang) क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। मेरे साथ मणिपुर भाजपा की अध्यक्ष शारदा देवी भी शामिल हुईं। मैं सभी भाजपा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देता हूं, जो आगामी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, "

सीएम बीरेन सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र (Heingang Assembly) से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को "नाममात्र उम्मीदवार" करार दिया। इसी के साथ कांग्रेस घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को 'अव्यावहारिक' करार दिया है। एन बीरेन सिंह ने कहा कि "एक घोषणापत्र व्यावहारिक होना चाहिए। यह केवल प्रचार नहीं होना चाहिए। झांसा देने का लोगों से कोई लेना-देना नहीं है "।
Next Story