मणिपुर

Manipur Election: मुख्यमंत्री बीरेन ने कहा- 'BJP इतनी सीटों पर जीत हासिल कर बनाएगी इतिहास'

Kajal Dubey
1 Feb 2022 3:39 PM IST
Manipur Election: मुख्यमंत्री बीरेन ने कहा- BJP इतनी सीटों पर जीत हासिल कर बनाएगी इतिहास
x
मणिपुर में भाजपा ने 60 सीटों पर उम्मीदवार को मैदान में उतार दिए हैं।

मणिपुर में भाजपा ने 60 सीटों पर उम्मीदवार को मैदान में उतार दिए हैं। जिसमें वर्तमान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया है। जिससे घमंड में आए एन बीरेन के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि भाजपा पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। मुख्यमंत्री सिंह ने एक समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा (Manipur Assembly) में कम से कम 40 सीटें हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि BJP दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी क्योंकि सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के अलावा बहुत अच्छे काम और विकास किए हैं। सिंह ने दावा किया कि कानून और व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, जबकि पिछले 15-20 वर्षों में मणिपुर (Manipur Election) एक अशांत राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब पिछले 5 वर्षों में, कोई आम हड़ताल नहीं, कोई बंद नहीं, कोई नाकाबंदी नहीं, समुदायों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई। इसके बजाय, मणिपुर में अब पहाड़ियों और घाटियों के लोगों के बीच एक सामंजस्यपूर्ण संबंध प्रचलित है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार AFSPA हटाने की कोशिश कर रही है और इस संबंध में केंद्र से अनुरोध किया है। कांग्रेस द्वारा पेश की गई चुनौतियों पर बोलते हुए, सिंह ने दावा किया, "कांग्रेस (Congress) हमारे लिए बिल्कुल भी चुनौती नहीं है। हालांकि, बड़ी संख्या में इच्छुक (भाजपा) उम्मीदवार हैं, यह हमारे लिए एक चुनौती बन रहा है ... वैसे भी, हम इस मुद्दे से सफलतापूर्वक निपटेंगे।


Next Story