मणिपुर

मणिपुर : राज्य बलों की एक संयुक्त टीम ने रविवार को मादक पदार्थ जब्त

Shiddhant Shriwas
7 Aug 2022 5:30 PM IST
मणिपुर : राज्य बलों की एक संयुक्त टीम ने रविवार को मादक पदार्थ जब्त
x
राज्य बलों की एक संयुक्त टीम

इम्फाल। मणिपुर में राज्य बलों की एक संयुक्त टीम ने रविवार को मादक पदार्थ जब्त किया जिसकी कीमत करीब 82 करोड़ रुपये है। इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी), नारकोटिक्स एंड अफेयर्स ऑफ बॉर्डर (एनएबी) और लिलोंग पुलिस टीम, कमांडेंट 08 आईआरबी संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर देर रात करीब 12:30 बजे इमेम बीबी नाम की एक महिला के घर छापेमारी की।

जहां युमखैबम मुस्तफा नाम का तस्कर, अवैध रूप से संदिग्ध ब्राउन शुगर का निर्माण करते पाया गया। उसके पास से कुल 54.685 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 82 करोड़ रुपये आंकी गई है
उन्होंने बताया कि टीम ने नशीली दवाओं के अलावा, अवैध गतिविधियों के दौरान इस्तेमाल किए गए कई अन्य सामान जैसे रसायन, बर्तन, गैस बर्नर, सिलेंडर, मोबाइल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति के साथ जब्त आपत्तिजनक सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिलोंग थाने को सौंप दिया गया।


Next Story