मणिपुर

Manipur: पिछले 24 घंटों के दौरान 53 लोग कोरोना से संक्रमित

Gulabi
28 Oct 2021 9:19 PM IST
Manipur: पिछले 24 घंटों के दौरान 53 लोग कोरोना से संक्रमित
x
Manipur में कोरोना से संक्रमित

मणिपुर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल के एक कर्मी सहित 53 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक हजार आठ सौ 29 कोरोना नमूनों की जांच के दौरान इन मरीजों का पता चला। राज्‍य में संक्रमण दर दो दशमलव नौ प्रतिशत है।

इस बीच इसी अवधि में 54 कोविड मरीजों को स्‍वस्‍थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्‍य में स्‍वस्‍थ होने की दर 97 दशमलव सात-सात प्रतिशत है। मणिपुर में कल तक 19 लाख 27 हजार 170 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था।
Next Story