मणिपुर

नेता मनीष जगन अग्रवाल ने एक योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक फोटो शेयर की

Shiddhant Shriwas
23 Jun 2022 6:21 PM IST
नेता मनीष जगन अग्रवाल ने एक योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक फोटो शेयर की
x

सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने एक योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक फोटो शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ताजमहल से लगे यमुना नदी के किनारे पर हाथ में बोर्ड लिए खड़ी है। बोर्ड पर लिखा है- ताजमहल की खूबसूरती के पीछे प्लास्टिक पॉल्यूशन। वहीं, फोटो में नदी के किनारे प्लास्टिक और कूड़े का ढेर लगा देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रही लड़की विदेशी पर्यटक है।

फोटो शेयर कर जगन अग्रवाल ने लिखा- विदेशी पर्यटक भी भाजपा शासित योगी सरकार को आईना दिखाने को मजबूर हैं। भाजपा की सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं। ताजमहल को खूबसूरती पर ये गंदगी एक बदनुमा दाग है। विदेशी पर्यटक द्वारा सरकार को आईना दिखाना बेहद शर्मनाक है। भारत और यूपी की ये छवि भाजपा सरकार ने बनाई है।



Next Story