मणिपुर

पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने 3 अलग-अलग अभियानों में 3 संगठनों से सम्बंधित छह उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

Gulabi
15 Jan 2022 9:27 AM GMT
पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने 3 अलग-अलग अभियानों में 3 संगठनों से सम्बंधित छह उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
x
इसी टीम ने शुक्रवार को थौबल जिले में यूएनएलएफ के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया था
इंफाल। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) और भारतीय सेना (Indian Army) की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग अभियानों में तीन अलग-अलग संगठनों से सम्बंधित छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
असम राइफल्स (Assam Rifles) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मणिपुर पुलिस और फुंद्रेई बटालियन असम राइफल्स ने गुरुवार को काकचिंग जिले में पीएलए (PLA) के एक कैडर को धर दबोचा। इसी टीम ने शुक्रवार को थौबल जिले में यूएनएलएफ (UNLF) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया था।
विश्वसनीय स्रोतों से इनपुट के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर पुलिस के साथ यह अभियान शुरू किया था। इसी तरह मंत्रीपुखरी बटालियन और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में बुधवार को इंफाल के हिंगांग में प्रतिबंधित केसीपी (KCP) के चार कैडर गिरफ्तार किए गए।
बता दें कि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की टुकड़ियों ने विशिष्ट इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन शुरू किया था जिसकी मदद से विद्रोहियों को गिरफ्तार किया जा सका। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों को आगे की जांच के लिए हिंगांग पुलिस थाने में भेजा गया है।
Next Story