मणिपुर

इंफाल: इन राज्यों के नेता अब विधानसभा चुनाव में कर सकेंगे इतने लाख खर्च

Gulabi
8 Jan 2022 5:46 AM GMT
इंफाल: इन राज्यों के नेता अब विधानसभा चुनाव में कर सकेंगे इतने लाख खर्च
x
विधानसभा चुनाव में कर सकेंगे इतने लाख खर्च
मणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा रही है। इसी गर्मी के बीच इंफाल में युवा कांग्रेस और भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप लात घूंसे और लाठियों से हुई झड़प को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhowmi) को हटाने की मांग की है।
कांग्रेस (Congress) महासचिव और मणिपुर के पार्टी प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. लोकेन (N. Loken) ने झड़प के लिए भौमिक (Pratima Bhowmi) को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा युवा विंग-BJYM के सदस्यों ने पार्टी कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पुतले जलाए थे। जो कथित तौर पर झड़प का कारण बना था।
पुलिस ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने दो समूहों को अलग कर दिया। BJYM अध्यक्ष बरिश शर्मा (Barish Sharma) ने कहा कि उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक के विरोध में पुतले जलाए।
हालांकि कांग्रेस के एच. गोस्वामी (H. Goswami) ने कहा कि भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस कार्यालय के बंद गेट को लात मारी और नारेबाजी की। भीड़ की हिंसा में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में कांग्रेस ने भाजपा सदस्यों के खिलाफ इंफाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि "केंद्रीय मंत्री की ओर से इस तरह से पुतलों को आग लगाना बहुत असंवैधानिक है। प्रधान मंत्री को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, "।
दूसरी ओर लोकेन ने कहा कि भाजपा नेता इस तरह की आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त हैं क्योंकि यह स्पष्ट है कि पार्टी मार्च के चुनाव के बाद सत्ता में नहीं आ सकती है।
Next Story