
x
इंफाल: मणिपुर में नई सरकार के पदभार संभालने के बाद उखरुल जिले में अशांति फैल गई। उखरूल जिला के अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के कथित तौर पर हथियारबंद उग्रवादियों ने कई घरों में आग लगा दी। इसके बाद उखरुल जिले के लिटन सरेखोंग और उसके आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया।
अधिकारियों के अनुसार, लिटन सरेखोंग और पास के गांव सिकिबुंग में रविवार शाम से तनाव है। दो आदिवासी समूहों के बीच पत्थरबाजी के बाद प्रशासन को स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी है।
आज तड़के लिटन सरेखोंग में तांगखुल नागा समुदाय के सदस्यों के कई घरों को कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने जला दिया। पास के इलाकों में कुकी समुदाय के कुछ घरों में भी आग लगाए जाने की खबर है। तांगखुल मणिपुर की सबसे बड़ी नागा जनजाति है, जबकि लिटन सरेखोंग कुकी बहुल गांव है।
Tagsइंफालमणिपुरउग्रवादियोंहिंसकहमलाimphalmanipurmilitantsviolentattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





