मणिपुर

जूनियर राष्ट्रीय कैंप के लिए हॉकी इंडिया ने की 65 खिलाड़ियों की घोषणा, पूर्वोत्तर के बच्चों मिला मौका

Kunti Dhruw
12 Feb 2022 5:36 PM GMT
जूनियर राष्ट्रीय कैंप के लिए हॉकी इंडिया ने की 65 खिलाड़ियों की घोषणा, पूर्वोत्तर के बच्चों मिला मौका
x
हॉकी इंडिया (Hockey Inida) ने शनिवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र (Sports Authority of India Center) में 14 से 25 फरवरी के बीच होने वाले आगामी जूनियर राष्ट्रीय कैंप (junior national camp) के लिए 65 खिलाडिय़ों की घोषणा की।

बेंगलुरु/इंफाल। हॉकी इंडिया (Hockey Inida) ने शनिवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र (Sports Authority of India Center) में 14 से 25 फरवरी के बीच होने वाले आगामी जूनियर राष्ट्रीय कैंप (junior national camp) के लिए 65 खिलाडिय़ों की घोषणा की।

खिलाड़ियों का चयन एफआईएच ओडिशा हॉकी जूनियर विश्व कप (Hockey junior world cup) भुवनेश्वर 2021 और पिछले साल हॉकी इंडिया द्वारा स्वीकृत घरेलू जूनियर स्पर्धाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। भारत जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए 2022 में आगामी टूर्नामेंटों के लिए 33 मुख्य संभावितों का चयन करने के उद्देश्य से कैंप आयोजित किया जाएगा।
जूनियर राष्ट्रीय कैंप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत की पुरुष टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'शिविर हमारे लिए उन प्रतिभाओं को निर्धारित करने में काफी मददगार होगा, जो अगले चरण तक जाने के लिए तैयार हैं।'
खिलाड़ियों की सूची:
गोलकीपर: अमृतपाल सिंह, बिक्रमजीत सिंह, दीपक, हिमवान सिहाग, मोहित एचएस, साहिल, प्रतीक निगम और अंकित मलिक।
डिफेंडर्स : शारदा नंद तिवारी, वारिबम नीरज कुमार सिंह, आकाशदीप सिंह, सुनील जोजो, सिरिल लुगुन, अल्बर्ट डुंगडुंग, अमनदीप लकड़ा, अरविंद, आतिश दोद्राई, गुजोत सिंह, कविरासन आर, नवजोत सिंह, प्रीतम टोप्पो, रवनीत सिंह, रोहित और सचिन डुंगडुंग।
मिडफील्डर: विष्णु कांत सिंह, अंकित पाल, अब्दुल अहमद, आकाश, अंकुश, आशिम टिर्की, डेनिस केरकेट्टा, ढिलिपन, जसविंदर सिंह, पंकज, प्रदीप सिंह, प्रसेनजीत देव, राजबीर सिंह, राजिंदर सिंह, तुर्तन मिंज, समीर सुरीन, जॉनसन पुरी, आमिर अली और सौरभ आनंद कुशवाहा।
फॉरवर्ड : उत्तम सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, सुदीप चिरमाको, अमनदीप, बॉबी सिंह धामी, आदित्य लालगे, अगंद बीर सिंह, अरुण साहनी, भाविन कुशलप्पा केआर, बिरसा ओरिया, चिरन मेडप्पा, दीपक, हिमांशु सानिक, लेक्कला हितेश राव, मोहित कर्मा। पूवन्ना सीबी, आर. निशि देवा अरुल, अक्षय अवध, सतीश बी, तालेब शाह, प्रताप किशनराव शिंदे और अभिषेक प्रताप सिंह।
Next Story