मणिपुर

मणिपुर के CM से 5 गुना ज्यादा अमीर है उनके दामाद, पास में है 18 लाख रुपए की हार्ले डेविडसन बाइक

Gulabi
7 Feb 2022 9:45 AM GMT
मणिपुर के CM से 5 गुना ज्यादा अमीर है उनके दामाद, पास में है 18 लाख रुपए की हार्ले डेविडसन बाइक
x
मणिपुर के CM से 5 गुना ज्यादा अमीर है उनके दामाद
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Manipur CM Biren Singh) के दामाद आरके इमो सिंह (R K Imo Singh) के चुनावी हलफनाम के अनुसार उनके पास 5 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। खास बात यह है कि इमो सिंह मुख्यमंत्री बीरेन सिंह (Biren Singh) ने पांच गुना अमीर है। बता दें कि इमो सिंह के पास 5,10,94,917.93 रुपए की संपत्ति (R K Imo Singh assets ) है, जबकि मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति 1,08,46,392 रुपए है। इस विधानसभा चुनाव में इमो सिंह भाजपा के टिकट पर संगोलबंद सीट से चुनावी मैदान में हैं।
इमो के पास 1,14,37,779.93 रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें 2,16,400 रुपये नकद और 7 बैंक खातों में 37 लाख रुपए शामिल हैं। उनके पास तीन वाहन हैं, जिनमें 6.5 लाख की मारुति जिप्सी, 16,68,905 रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो और 18,38,688 रुपये की हार्ले डेविडसन बाइक (Harley Davidson Bike) शामिल है। उसके पास एक बन्दूक और एक पिस्तौल भी है। इमो की पत्नी अंजुबाला नोंगथोंगबाम (Anjubala Nongthongbam) और बीरेन सिंह की सबसे बड़ी बेटी के पास 2,13,20,021 रुपए की संपत्ति है।
सगोलबंद विधायक (Sgolband MLA) के पास 3,96,57,138 रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें 15,00,000 रुपए की स्व-अर्जित संपत्ति, 1,37,07,137 रुपए की विरासत में मिली संपत्ति और 2,44,50,001 रुपए की इमारतें शामिल हैं। उन पर बैंकों से कर्ज के रूप में 44,36,391 रुपए की देनदारी है। हालांकि, उसके पास कोई लंबित आपराधिक मामला नहीं है और उन्हें कभी भी दोषी नहीं ठहराया गया है। हलफनामों के अनुसार इमो सिंह की आय का स्रोत उनका विधायक वेतन और एफडीआर ब्याज, अन्य हैं।
Next Story