मणिपुर
Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, तीन उग्रवादी हथियारों संग गिरफ्तार
Tara Tandi
11 April 2025 11:34 AM IST

x
Imphal इंफाल: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से की गईं।
-एक आतंकवादी की हुई पहचान
कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरपा) के एक आतंकवादी की पहचान ओइनम रबीचंदर सिंह (33) के रूप में हुई है, जिसे सावोमबंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक आतंकवादी को एंड्रो थाना क्षेत्र के नागरियान यारीपोक रोड से गिरफ्तार किया गया है।
-पुलिस ने हथियार और गोलाबारूद किया जब्त
पुलिस ने बताया कि वह कथित तौर पर जबरन वसूली तथा हथियार एवं गोलाबारूद के परिवहन में संलिप्त था। इसके अतिरिक्त, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के आतंकवादी मुहम्मद इसराक खान को कैरांग गांव से गिरफ्तार किया गया। इम्फाल पूर्व और चुराचांदपुर जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया।
अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को इंफाल पूर्वी जिले के पुखाओ अहलूप इलाके में तीन मैगजीन के साथ एक 9 एमएम एसएमजी, एक डबल बैरल बंदूक, मैगजीन में तीन कारतूसों से भरी एक .32 पिस्तौल, चार हथगोले, 10 डेटोनेटर, दो एमके 12 टी विस्फोटक, एक रेडियो सेट और एक माइक्रोफोन जब्त किया गया। गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के सिडेन बाउल इलाके से एक .22 राइफल, एक खाली मैगजीन, एक सिंगल बैरल बंदूक और दो देशी मोर्टार (पोम्पेई) जब्त किए गए। सुरक्षा बलों ने बुधवार को थौबल जिले में चंद्रखोंग की तलहटी के पास दो बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया।
TagsManipur सुरक्षा बलोंबड़ी कामयाबीतीन उग्रवादी हथियारों गिरफ्तारManipur security forcesmajor successthree militants arrested with weaponsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





