
x
इंफाल : ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा गुरुवार को आहूत कुल बंद से मणिपुर के पहाड़ी जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ.
एटीएसयूएम ने चल रहे विधानसभा सत्र में मणिपुर (पहाड़ी क्षेत्र) एडीसी विधेयक 2021 को पेश करने में राज्य सरकार की कथित विफलता के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में पूर्ण बंद का आह्वान किया था।
मणिपुर के पहाड़ी शहरों में बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
इसके अलावा, बंद के दौरान अंतर-जिला परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
बंद का असर मणिपुर के कांगपोकपी, सेनापति, चुराचांदपुर और उखरूल में देखा गया।
बंद के दौरान सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहे।
बंद के दौरान मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों और यात्री वाहनों सहित सैकड़ों वाहन भी फंसे रहे।
Next Story





