
Manipur मणिपुर: विभिन्न जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक जब्त किए।
बिष्णुपुर जिले के केपुल लामजाओ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लाईसोई पहाड़ियों से सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए। बरामद सामानों में एसएलआर राइफल, कार्बाइन और कारतूस शामिल हैं।
इसी तरह, सुरक्षा बलों ने इम्फाल पश्चिम जिले के लाइदोनजाम में दिलीप सिंह के अपहरण के सिलसिले में दो लोगों कुंद्राकपम राकेश सिंह उर्फ थोम्बा और कुंद्राकपम चार्ल्स को गिरफ्तार किया। अपहृत को बचा लिया गया और संदिग्धों को बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल फोजिंग इलाके में एक घर से गिरफ्तार किया गया।
सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के गोंगजोम इलाके में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो आतंकवादियों अहोंगसांगबाम नाओपी सिंह और डोंबा सिंह को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार, गोला-बारूद और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर के विभिन्न जिलों में पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों में कुल 113 जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।





