मणिपुर
Ambala: साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों की मुंबई से गिरफ्तारी
Tara Tandi
24 Aug 2025 12:05 PM IST

x
Ambala अंबाला : अंबाला जिला पुलिस की ओर से आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राईम पुलिस लगातार साइबर ठगों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का कार्य भी बाखूबी कर रही है। बता दें कि साइबर पुलिस अंबाला ने शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी करने के मामले में बीते 14 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपी गोबिंद निवासी बजरंग कालोनी विजय नगर जिला अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
जहां रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी आशीष कोठारी व चेतन निवासी बजरंग कालोनी विजय नगर जिला अजमेर राजस्थान जोकि वर्तमान में किराए के मंकान में साकेत बिल्डिंग मुम्बई में रह रहे हैं। वह भी इस मामले में संलिप्त है। जिस पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को आरोपी आशीष कोठारी व चेतन को भी मुम्बई से गिरफ्तार कर मुम्बई न्यायालय से 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करके आरोपियों के मुख्य ठिकाना राजस्थान से 2 लाख 60 हजार रुपए व 4 मोबाइल फोन बरामद किए है।
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी गोविंद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व अन्य दोनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मौके पर जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 62 लाख रुपए, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया जा चुका है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।
TagsAmbala साइबर ठगी मामलेतीन आरोपियोंमुंबई गिरफ्तारीAmbala cyber fraud casethree accusedMumbai arrestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





