मणिपुर

मणिपुर में चुनाव की घोषणा के बाद एक्टिव मोड में सभी राजनीतिक दल

Gulabi
7 Feb 2022 2:24 PM GMT
मणिपुर में चुनाव की घोषणा के बाद एक्टिव मोड में सभी राजनीतिक दल
x
मणिपुर में चुनाव की घोषणा
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में चुनाव (Manipur Assembly Election) की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में आ गए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने राज्य में किसी तरह की पब्लिक रैली, जनसभा पर रोक लगा रखी है। फिर भी राज्य का राजनीतिक तापमान दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। मणिपुर का 'सगोलबंद विधानसभा सीट' (Sagolband Assembly Constituency) महत्वपूर्ण सीट माना जाता है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2017) में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
लेकिन इस बार इस सीट पर किसका कब्जा होगा यह जनता को तय करना है। इस सीट पर रविवार, 27 फरवरी 2022 को चुनाव होने हैं। बता दें कि सगोलबंद विधानसभा सीट (Sagolband Assembly seat) मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले (Imphal West District) में आती है। इस सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में 47.07 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस सीट पर कांग्रेस के राजकुमार आईएमओ सिंह (Rajkumar Imo Singh) ने भारतीय जनता पार्टी के डॉ. खवेराकपम लोकेन सिंह (Dr. Khwairakpam Loken Singh) को सिर्फ 19 वोटों के अंतर से हराया था।
गौर हो कि सगोलबंद विधानसभा सीट आंतरिक मणिपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र के सांसद के के रंजन सिंह (MP KK Ranjan Singh) हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में कांग्रेस के ओइनम नबा किशोर सिंह (Oinam Naba Kishore Singh) को 17755 वोटों से हराया था।
बता दें कि 1967 से अबतक सगोलबंद विधानसभा सीट पर 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं जिसमें 5 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस सीट से राजकुमार आईएमओ सिंह लगातार दो बार से जीतते आ रहे हैं। गौर हो कि मणिपुर में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के लिए 27 फरवरी और दूसरे और अंतिम चरण के लिए 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतो की गिनती 10 मार्च को होगी।
Next Story