मणिपुर

AICC ने की डॉ. ख. रतनकुमार सिंह को मणिपुर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Kunti Dhruw
18 Jan 2022 1:57 PM GMT
AICC ने की डॉ. ख. रतनकुमार सिंह को मणिपुर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
x
मणिपुर चुनाव (Manipur Election) को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने डॉ. ख. रतनकुमार सिंह (Dr. Kh. Ratankumar Singh) को मणिपुर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष (working president) नियुक्त किया है।

मणिपुर चुनाव (Manipur Election) को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने डॉ. ख. रतनकुमार सिंह (Dr. Kh. Ratankumar Singh) को मणिपुर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष (working president) नियुक्त किया है। सोमवार को एक पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई। बता दें कि हाल ही में, मणिपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रतनकुमार सिंह ने 2022 विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया था।

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रतनकुमार की नियुक्ति को एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंजूरी दी है, इसकी जानकारी पार्टी महासचिव के.सी. वेणु गोपाल ने दी। बता दें कि अपने बयान में सिंह ने पहले कहा था कि उन्होंने पद छोड़ दिया है लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री, ख. रतनकुमार सिंह ने 2017 में मायांग इंफाल निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन वे जीत नहीं पाए थे।
बता दें कि हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 5 राज्यों- मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में चुनाव दो चरणों में होंगे। जिसमें पहले चरण के लिए 27 फरवरी और दूसरे चरण के लिए 3 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।


Next Story