मणिपुर

मणिपुर हिंसा पर उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन तेज

HARRY
26 Jun 2023 12:54 PM GMT
मणिपुर हिंसा पर उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन तेज
x

मणिपुर | चल रही हिंसा थमने का नाम ही नही ले रही। जातीय हिंसा को लेकर चल रहे इस बवाल को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चला है। इस बवाल में आंकड़ो मुताबिक अब तक 120 लोगों की जाने जा चुकी हैं और 3000 से अधिक लोग घायल हैं। मंत्रियों के घर और काम की जगहें, वाहन जलाए जा रहे हैं। हालात को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में हिंसा प्रभावित मणिपुर के विभिन्न जिलों में उग्रवादियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।

बता दें कि मणिपुर पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इतना ही नहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को साहुमफाई गांव में एक धान के खेत में तीन 51 मिमी मोर्टार गोले, तीन 84 मिमी मोर्टार और आईईडी पाए गए। बम निरोध टीम ने IED को भी नष्ट कर दिया।

Next Story