मणिपुर

मोरेह उपमंडल के एच लंगचाम गांव के ठीक बगल में नया सालबंग नामक एक नया गांव का पता लगाया

Shiddhant Shriwas
28 Jan 2023 2:36 PM GMT
मोरेह उपमंडल के एच लंगचाम गांव के ठीक बगल में नया सालबंग नामक एक नया गांव का पता लगाया
x
नया सालबंग नामक
मणिपुर पुलिस और टेंग्नौपाल जिला के अधिकारियों ने मणिपुर- म्यांमार सीमा क्षेत्र में मोरेह उपमंडल के एच लंगचाम गांव के ठीक बगल में नया सालबंग नामक एक नया गांव का पता लगाया है तथा वहां रह रहे म्यांमार के अवैध प्रवासियों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने इस गांव का गुरुवार को पताया लगाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस गांव को म्यांमार से अवैध प्रवासियों ने बसाया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई हैं और म्यांमार के सभी निवासियों को हिरासत में लिया गया है।
वहीं एक और कार्रवाई में मणिपुर पुलिस ने राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियानों के दौरान नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। जिरीबाम पुलिस स्टेशन की कमांडो यूनिट ने लखीमपुर, जिरीबाम से असम में सिलचर को जोड़ने वाले एनएच 37 से हेरोइन पाउडर के दो केस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान सैरेम बसंता सिंह (39) उर्फ बोम्चा उर्फ अंगम्बा और मोइरांगथेम कुंजामोहन सिंह (41) उर्फ रूपेश के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन पाउडर का वजन करीब 28.40 ग्राम है। गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जब्त सामानों के साथ जिरीबाम पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। चालाहा (खबंग खुनौ) की पूर्वी पहाड़ी रेंज में अफीम की खेती के संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल सात लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।
Next Story