- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई में दो लड़कियों...
महाराष्ट्र
मुंबई में दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार
Rani Sahu
3 April 2023 3:44 PM GMT
![मुंबई में दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार मुंबई में दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/04/03/2727141-giiiiiiii.webp)
x
मुंबई (आईएएनएस)| दो लड़कियों के साथ बाइक पर खतरनाक व्हीली-स्टंट करने वाले एक युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्टंट बाइकर युवक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 24 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर फैयाज अहमद ए कादरी के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने पिछले हफ्ते जोखिम भरे स्टंट किए थे और घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था।
पोथोलवॉरियर्स फाउंडेशन ने शुक्रवार की देर रात 13 सेकंड का ये वीडियो शेयर किया था। फाउंडेशन ने इसकी निंदा भी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस हरकत में आई और रविवार देर रात कादरी को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो में देखा जा सकता है आरोपी की गोद में एक लड़की बैठी है जबकि दूसरी लड़की उसके पकड़ कर पीछे बैठी है और वह बाइक के एक पहिए पर जोखिम भरे स्टंट कर रहा है। बाइक पर मुंबई में हेलमेट अनिवार्य है, उन्होंने जोकि लगाया हुआ नहीं था। पीडब्ल्यूएफ ने मुंबई की ट्राफिक पुलिस से उसे पकड़ने का अनुरोध किया था।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बीकेसी पुलिस स्टेशन द्वारा एक मामला दर्ज किया गया और दोषियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही थी, और इस मामले में जनता की मदद भी मांगी। आखिरकार पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बीकेसी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308, 279, 336, 34 और 114 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 148 और 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस
Next Story