महाराष्ट्र

ED का बड़ा एक्शन, शिवसेना सांसद भावना पाटिल के घर समेत 6-7 ठिकानों पर छापेमारी जारी

jantaserishta.com
30 Aug 2021 2:20 PM IST
ED का बड़ा एक्शन, शिवसेना सांसद भावना पाटिल के घर समेत 6-7 ठिकानों पर छापेमारी जारी
x

शिवसेना सांसद भावना गवली पाटिल (Bhavana Gawali Patil) के घर और दफ्तर पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा. छापा यवतमाल स्थित भावना गवली के घर और दफ्तर समेत 6 से 7 ठिकानों पर मारा गया है. छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है. इसके साथ ही ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के मामले में भी कई ठिकानों पर दबिश दी.

भावना गवली पाटिल यवतमाल से शिवसेना सांसद हैं. ED ने ये छापेमारी 72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले पर की है. बताया जा रहा है कि इस मामले में ED ने भावना गवली के घर और दफ्तर समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है.
भावना गवली शिवसेना की कद्दावर नेताओं में से एक हैं. वो लगातार पिछले 5 लोकसभा चुनाव जीतते आ रहीं हैं. भावना पहली बार 1999 में लोकसभा सांसद चुनी गई थीं. उसके बाद 2004, 2009, 2014 और 2019 में भी उन्होंने चुनाव जीता.
भावना गवली के अलावा ED की अनिल देशमुख के मामले में भी छापेमारी जारी है. ये छापेमारी मुंबई के एक ठिकाने समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है. रविवार को ही ED ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता अनिल पराब (Anil Parab) और अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में समन भेजा है. उनसे मंगलवार को पूछताछ की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story