महाराष्ट्र

चिंताजनक: ग्रामीण इलाकों से मिले कोरोना के 28 डेल्टा वेरिएंट केस, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
7 Aug 2021 8:37 AM IST
चिंताजनक: ग्रामीण इलाकों से मिले कोरोना के 28 डेल्टा वेरिएंट केस, मचा हड़कंप
x

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में महाराष्ट्र ही देश का सबसे संक्रमित राज्य रहा है. यहां अभी भी 5000 से अधिक केस सामने आ रहे हैं. इसी बीच नासिक से एक और चौंकाने वाली खबर आई है. यहां कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के 30 संक्रमित मिले हैं. इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में भी डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित दो मरीज मिले थे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नासिक जिला अस्पताल के सर्जन डॉ किशोर श्रीनिवास ने बताया कि नासिक में डेल्टा वेरिएंट से 30 लोग संक्रमित मिले हैं. 28 ग्रामीण क्षेत्र से हैं. उन्होंने बताया कि इन लोगों की रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे लैब भेजी गई थी, वहां, इन ये लोग डेल्टा वेरिएंट संक्रमित पाए गए.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, अब तक 135 देशों में तेजी से संक्रमण फैलाने वाला डेल्टा वेरिएंट पाया गया है. साथ ही WHO ने बताया था कि अगले हफ्ते तक दुनियाभर में कोरोना के 20 करोड़ मामले पहुंच सकते हैं.
कोरोना को लेकर जारी बयान में WHO ने बताया कि दुनियाभर में 132 देशों में बीटा वेरिएंट के केस मिले हैं, जबकि 81 देशों में गामा वेरिएंट के केस मिले हैं. WHO के मुताबिक, 182 देशों में कोरोना के अल्फा वेरिएंट के केस मिले हैं. जबकि डेल्टा वेरिएंट के केस 135 देशों में मिले हैं. यह सबसे पहले भारत में पाया गया था.
देश में पिछले 24 घंटे में 38000 से ज्यादा केस सामने आए हैं. हालांकि, इस दौरान 40 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. वहीं, 616 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से देश में अब तक 3.18 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि देश में 4.06 लाख एक्टिव केस हैं. 3.10 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक कोरोना से देश में 4.27 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5500 से अधिक केस सामने आए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story