महाराष्ट्र

13 फसलों के लिए GM बीज तैयार करने पर काम जारी

Kajal Dubey
24 Dec 2022 6:17 AM GMT
13 फसलों के लिए GM बीज तैयार करने पर काम जारी
x
मुंबई: कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश के कृषि संस्थान 13 फसलों से जुड़े जेनेटिक मोडिफाइड (जीएम) यानी आनुवंशिक रूप से संशोधित बीज तैयार करने के काम में जुटे हैं। इसमें चावल, गेहूं और गन्ना जैसी फसलें शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि इन फसलों की उपज और गुणवत्ता में सुधार के लिए जीएम बीज तैयार किए जा रहे हैं।पर्यावरण मंत्रालय ने इसी वर्ष अक्टूबर में देश में विकसित सरसों के जीएम बीज के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। जीएम सरसों की पहली वाणिज्यिक फसल दो वर्ष में आने उम्मीद है। इस समय देश में केवल जीएम कपास की खेती की अनुमति है।
Next Story