- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महिला ने ही ली अपनी...

x
मुंबई में एक महिला को अपनी ही तीन माह की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई में एक महिला को अपनी ही तीन माह की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि महिला ने बेटी को पानी के एक टैंक में डुबोकर उसकी जान ले ली। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि महिला की पहले ही एक आठ साल की बेटी है और उसके ससुराल वाले उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बना रहे थे, इसी के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाने का फैसला कर लिया। महिला को शुक्रवार को एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
Next Story





