- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुलिस कमिश्नर कार्यालय...

x
औरंगाबाद : शहर के वालूज पुलिस स्टेशन (Waluj Police Station) के मांडवा ग्राम निवासी 35 वर्षिय सविता दीपक काले (Savita Deepak Kale) नामक महिला ने पुलिस प्रशासन द्वारा उसके शिकायतों को अनदेखी करने से परेशान होकर गुरुवार की दोपहर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना में वह 60 प्रतिशत से अधिक जली थी। उक्त महिला ने शुक्रवार के तड़के इलाज के दौरान सरकारी घाटी अस्पताल में दम तोड़ा है। सविता की मौत के बाद पुलिस प्रशासन सक्ते में है। इस घटना को शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता ने गंभिरता से लेकर जांच शुरु की है। उधर, सविता को उसके घर के निकट कुछ महिलाएं पीटते हुए वीडियो सामने आया है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने उन महिलाओं पर कानूनी शिकंजा कसना शुरु किया है।
वालूज पुलिस द्वारा न्याय नहीं दिया जा रहा
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सविता काले ने अपनी पड़ोसी महिलाओं के अलावा पति द्वारा बीते कुछ महीने से की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने शहर के वालूज पुलिस स्टेशन में कई बार शिकायत लिखाई थी। अपने आपको जलाने वाली महिला सविता काले का आरोप था कि उसे वालूज पुलिस द्वारा न्याय नहीं दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसकी शिकायतों को अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सविता गुरुवार की दोपहर शहर के सीपी कार्यालय पहुंची थी। उसका आरोप था कि उसके घर के निकट रहने वाली महिला और अन्य सदस्य मेरे साथ बीते कई सालों से विवाद खड़ा कर परेशान कर रहे है। मृतक सविता का आरोप था कि उसका पति अपनी पत्नी का साथ देने के बजाए पड़ोसी महिलाओं का साथ दे रहा था। यह सिलसिला बीते एक साल से जारी था। इस मामले को लेकर सविता कई बार वालूज पुलिस स्टेशन पहुंची थी। पुलिस द्वारा उसे न्याय न देने के चलते सविता सीपी कार्यालय पहुंची। वहां उसने उसके साथ लाया हुआ आवेदन आवक-जावक विभाग में जमा किया। उसके बाद सीपी कार्यालय से बाहर आते ही सीढ़ियों पर अपने शरीर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी।
बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज
जिसमें वह 60 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी। घटना के गंभिरता को जानकर सीपी कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल सविता काले को इलाज के लिए घाटी अस्पताल में भरती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के सविता ने दम तोड़ा। इस घटना को लेकर बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। इधर, सविता की उसके घर के निकट कुछ महिलाएं उसे पीटते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मृतक सविता के भाई ने पुलिस को दिया है। पुलिस ने इस वीडियो के सहारे पिटाई करने वाली महिलाओं पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारियां शुरु की है। इस घटना शहर के आला पुलिस अधिकारी सक्ते में है। उधर, सीपी कार्यालय में हमेशा अधिकारी और कर्मचारियों की आवाजाही जारी रहती है, इसके बावजूद उक्त महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की घटना के बाद सीपी कार्यालय में सुरक्षा को लेकर कई सवाल उभर रहे है।
Next Story