महाराष्ट्र

मंत्री से जबरन वसूली की कोशिश करने वाली महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
21 April 2022 4:02 PM IST
मंत्री से जबरन वसूली की कोशिश करने वाली महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x
आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप की शिकायत करने वाली महिला को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. मुंडे ने महिला के खिलाफ जबरन वसूली की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे इंदौर से गिरफ्तार किया है. महिला ने जनवरी 2021 में मुंडे के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी, बाद में वापस ले ली थी.मुंबई क्राइम ब्रांच ने महिला को को इंदौर से गिरफ्तार किया है. उसे आज मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुंडे अपने रिश्तों को लेकर आरोपों में घिरे रहे हैं.

धनंजय मुंडे ने शिकायत करते हुए बताया कि महिला ने उन्हें ब्लैकमेल किया और उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी भी दी. उनसे जबरन वसूली के रूप में पांच करोड़ रुपये की मांग की. मुंडे ने यह शिकायत मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी और अब इसे आगे की जांच के लिए मुंबई अपराध शाखा की दूसरी यूनिट में ट्रांसफर कर दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story