- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महिला ने डॉन पति पर...
महिला ने डॉन पति पर लगाया सेक्स वर्कर बनाने का आरोप, क्रिकेटर और कांग्रेस नेता का भी नाम शामिल

दाऊद इब्राहिम के गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी ने अपने पति पर सेक्स वर्कर बनाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति पर हाई प्रोफाइल लोगों के साथ यौन संबंध बनाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुबंई पुलिस को दी अपनी शिकायत में हार्दिक पांड्या, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी का नाम भी शामिल है। एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारिरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मुंबई पुलिस के समक्ष दायर अर्जी में उसने जिन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है, उनमें भाटी के अलावा क्रिकेटर मुनाफ पटेल और हार्दिक पांड्या, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और किसी पृथ्वीराज कोठारी का नाम शामिल हैं।
पीड़िता ने 24 सितंबर 2021 को अपनी शिकायत मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायत में दर्ज लोगों के नामों के साथ पते का उल्लेख नहीं है, न ही कोई तिथि और अपराध स्थान का जिक्र है। लेकिन पीड़िता ने अपने पति समेत तमाम लोगों पर रेप और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। एएनआई से बातचीत में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मामले में जांच की जाएगी, फिलहाल तक की जांच में अपराध की पुष्टि नहीं हो पाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





