- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- स्थानीय लोग बाहर न...
महाराष्ट्र
स्थानीय लोग बाहर न जाएं इसलिए मुंबई में बनाएंगे किफायती घर : सीएम शिंदे का वादा
Rani Sahu
16 Oct 2022 11:42 AM GMT

x
मुंबई: महाराष्ट्र में होने वाले उपचुनाव (by-elections) और नई नवेली बनी सरकार को ध्यान में रखते हुए सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने वादा किया है कि मुंबई (Mumbai) में किफायती घर बनाएंगे। सीएम ने स्थानीय लोगों को बाहर जाने से रोकने के लिए किफायती घर बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मुंबई को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर (best city) बनाना चाहते हैं। इसके लिए हमारी सरकार सभी तरह के प्रयास कर रही है। इस दौरान मुंबई में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में भी लोगों को बताया।
शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले और डॉ. श्रीकांत शिंदे की फल पर कंस्ट्रक्शन टाइम्स के सहयोग से एक दिवसीय 'मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन 2034' सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी बात रखी, उन्होंने स्थानीय लोगों को बाहर न जाना पड़े इसको लेकर मुंबई में ही किफायती घर बनाने का दावा किया है।
उनका यह दावा कितना साकार होगा यह तो आने वाला समय बताएगा। विरोधी पार्टियां इसे सियासी बयान बता रहीं हैं। सम्मेलन में एमएमआरडीए आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास, सिडको के महाप्रबंधक संजय मुखर्जी, नगर अधिकारी विशाल थोम्बरे, एसआरए संदीप देशमुख, एनआरईडीसीओ के अध्यक्ष राजन बंदेलकर, वास्तु विशारद हाफिज ठेकेदार, बिल्डर नरेंद्र हीरानंदानी सहित कई अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
कन्स्ट्रक्शन टाईम्स यांच्या विद्यमाने आज बाम अवॉर्डस २०२२ कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते.या कार्यक्रमास राज्याचे मा.मुख्यमंत्री श्री. @mieknathshinde यांच्या हस्ते पायाभूत सुविधा क्षेत्रात उल्लेखनीय कामगिरी बजावणाऱ्या संस्था आणि व्यक्तींचा विशेष पुरस्कार देऊन गौरविण्यात आले. pic.twitter.com/LbknmjcgS5
— Dr Shrikant Eknath Shinde (@DrSEShinde) October 15, 2022
सोर्स - नवभारत.कॉम
Next Story