महाराष्ट्र

जब मंत्री ने चोरों को पकड़ा, फिर क्या हुआ...

Shantanu Roy
25 Oct 2022 12:39 PM GMT
जब मंत्री ने चोरों को पकड़ा, फिर क्या हुआ...
x
देखें VIDEO...
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने लुटेरों को पकड़ने में पुलिस की मदद की। मालेगांव में एक बंगले में लुटेरे घुस गए थे और नकली बंदूक के दम पर वे महिला को धमकाकर गहने लूटने की फिराक में थे। कलेक्टर पट्टा इलाके में स्थिति बंगले को लुटेरों ने निशाना बनाया था। लुटेरे की पहचान कृष्ण पवार के तौर पर हुई है। घर में महिला को अकेला देखकर लुटेरा घर में घुसा था। लुटेरे ने जब डोर बेल बजाई तो अंदर से एक बच्ची ने जवाब दिया। पवार ने कहा कि बच्ची के पिता ने कुछ सामान घर पहुंचाने को कहा है। उसने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरा घर के अंदर दाखिल हो गया।
महिला को धमकाने लगा। उसके हाथ में बंदूक भी थी। पुलिस ने बताया कि लुटेरा नकली बंदूक के दम पर महिला को डरा रहा था। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसमें मंत्री भुसे भी शामिल थे। इसके बाद लुटेरा डर गया और वह छत पर चढ़ गया। उसने ऊपर का दरवाजा बंद कर लिया और भागने की कोशिश करने लगा। भुसे तुरंत पास के बंगले की छत पर चढ़ गए और वहीं से लुटेरे से नीचे आकर सरेंडर करने को कहने लगे। खनन मंत्री भुसे ने कहा कि अगर वह समर्पण कर देगा तो कोई उसकी पिटाई नहीं करेगा। इसके बाद लुटेरे ने सरेंडर कर दिया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
Next Story