महाराष्ट्र

हमने 30 जून को जिसे हाथ दिखाना था, दिखा दिया: शिंदे

Rani Sahu
24 Nov 2022 4:53 PM GMT
हमने 30 जून को जिसे हाथ दिखाना था, दिखा दिया: शिंदे
x
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के सिन्नर में एक ज्योतिषी को हाथ दिखाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। राकांपा प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार इसे लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना कर चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ से भी जवाबी हमला किया गया है।
शिंदे ने कहा कि आत्मविश्वास था, इसलिए 50 विधायक के साथ-साथ 13 सांसद हमारे साथ आए। महाविकास आघाड़ी सरकार थी, वह किसका काम कर रही थी, किसके लिए सरकार चलाई जा रही थी, यह बात आम लोगों को मंजूर नहीं थी, ऐसे में हमने आम लोगों के मन की सरकार बनाई। हमने 30 जून को जिसे हाथ दिखाना था, उसे दिखा दिया। हमने अच्छा हाथ दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कामाख्या देवी जा रहे हैं, यह बात सार्वजनिक तौर पर हमने कही है। हमने बाला साहेब के हिंदुत्व के विचारों को ध्यान में रखकर यह सरकार बनाई है। हमें किसी भी मंदिर में जाने में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। हम जो करते हैं, वह खुलेआम करते हैं। कोई लुकाछिपी नहीं करते। दिन के उजाले में करते हैं। कुछ लोग इसे छिपाकर करते हैं, वे हमें सिखाने की कोशिश न करें। दरअसल पिछले बुधवार 23 दिसंबर को शिर्डी दौरे पर जाते वक्त अचानक पूर्व नियोजित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे सिन्नर के ईशानेश्वर मंदिर जा पहुंचे। चर्चा है कि इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के एक ज्योतिषी से मुलाकात कर अपने भविष्य की जानकारी हासिल की।
Source : Hamara Mahanagar
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story