महाराष्ट्र

मुंबई में भारी बारिश से जलभराव

Rani Sahu
16 Sep 2022 12:24 PM GMT
मुंबई में भारी बारिश से जलभराव
x
मुंबई, मुंबई (Mumbai) और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश (Heavy rain) हुई जिसके कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात जाम हो गया। मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) ने शहर में और बारिश होने का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा कि मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों में रविवार तक मध्यम बारिश होगी। उसने अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का भी अनुमान लगाया है। अगले दो दिनों में मुंबई का तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
Next Story