- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे में 2 घंटे की...

x
पुणे: वापसी की बारिश (Return of Monsoon) ने लोगों को परेशान करने की योजना ही बना रखी है। आधा अक्टूबर बीत जाने के बाद भी शहर में बारिश (Rain) का कहर जारी है। शाम होते-होते रोज इंद्र देवता मेहरबान हो जाते हैं। नतीजा लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। शुक्रवार सुबह खिली धूप शाम होते-होते तेज बारिश (Heavy Rain) में परिवर्तित हो गई। दो घंटे की धुंआधार बारिश ने शहर में परेशानी का मंजर पेश किया। शहर के विभिन्न इलाकों की सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया। जिससे ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) लग गया। इससे स्कूली बच्चों के साथ ड्युटी पर लौटने वाले पुणेकरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पेड़ गिर गए। रविवार तक मध्यम बारिश का अनुमान शुक्रवार दोपहर से शहर और उपनगरों में हल्की बारिश शुरु हुई। एक घंटे के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी। जिससे सड़कों पर पानी जमा होने लगा। कई प्रमुख सड़कों पर घुटने तक पानी जमा हो गया। शिवाजीनगर, संगमवाडी, येरवडा, जंगली महाराज रोड, तिलक रोड और आपटे रोड पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि शाम होते-होते बारिश बूंदाबांदी में तब्दील हो गई।
सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें करीब डेढ़ घंटे की बारिश का असर शहर की ट्रैफिक पर हुआ। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनचालकों में छोटे-मोटे विवाद भी होते दिखाई पड़े। शहर के कई हिस्सों में घरों में पानी घुस गया।
Source : Hamara Mahanagar
Next Story