- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वसई-विरार महापालिका पर...
महाराष्ट्र
वसई-विरार महापालिका पर कमल खिलाने का संकल्प, विखे पाटील ने कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार
SHIDDHANT
6 Dec 2025 10:37 PM IST

x
Nalasopara नालासोपारा। महाराष्ट्र के वसई-विरार महापालिका चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपना चुनावी मोर्चा पूरी ताकत के साथ खोल दिया है। तैयारियों के इसी दौर में जलसंपदा मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटील ने नालासोपारा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। सभा के दौरान विखे पाटील ने विकास कार्य, सरकारी योजनाएँ, रोजगार के अवसर और युवा मतदाताओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह समय है, सही समय है। जनता तक भाजपा की योजनाएं और काम पहुंचाना ही इस चुनाव की कुंजी है।
वसई–विरार में भाजपा लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। बड़े स्तर पर हो रहे पक्षप्रवेश, विकास कार्यों के लोकार्पण और शीर्ष नेताओं की लगातार सभाएँ इस बात का सबूत हैं कि पार्टी महापालिका फतह करने के लिए पूरी तैयारी में है। हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बयान, 'वसई–विरार महापालिका मुख्यमंत्री फडणवीस को समर्पित करें', सुर्खियों में रहा। अब विखे पाटील के नालासोपारा दौरे ने पार्टी की रणनीति को और तेज कर दिया है। विखे पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुफ्त अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना जैसी कई योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर जनता तक पहुंच रहा है। लेकिन, 80 फीसदी जनता को यह पता नहीं कि इन्हें यह सुविधाएं भाजपा की वजह से मिल रही हैं। इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि घर–घर जाकर योजनाओं की जानकारी दें और जनता को भाजपा के काम से जोड़ें।
अपने भाषण में उन्होंने जोर दिया कि दुनिया का सबसे बड़ा वाढवण बंदर, विरार–उत्तन समुद्री मार्ग और मुंबई–विरार कनेक्टिविटी की बड़ी परियोजनाएँ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शहर को मिली ऐतिहासिक सौगातें हैं। इन परियोजनाओं से भविष्य में हजारों नौकरियों के अवसर खुलने वाले हैं। पटेल ने कहा कि सुविधाएं और रोजगार दोनों देने की ताकत सिर्फ भाजपा में है। विखे पाटील ने कहा कि फर्स्ट-टाइम वोटर और सेकंड-टाइम वोटर आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यही वह वर्ग है जिसने विधानसभा चुनाव में बदलाव लाया। अब महापालिका चुनाव में भी इन्हें साथ लेकर चलना जरूरी है। सभा के दौरान विखे पाटील ने बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ था, लेकिन वसई-विरार को अब जाकर असली आजादी मिली है। भाजपा ने इस क्षेत्र की गुंडागर्दी को खत्म किया है; आने वाले चुनाव में इसका पूरी तरह पानिपत करना है।
महाराष्ट्र में चर्चित लाडली बहना योजना पर भी विखे पाटील ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे थे कि चुनाव के बाद योजना बंद हो जाएगी, लेकिन योजना जारी है और आरोप लगाने वाले ही हार गए। जनता ने सच और झूठ में फर्क कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि देश को प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेतृत्व चाहिए और यही संदेश वसई-विरार की जनता तक पहुंचाना है। हालांकि, वसई-विरार में भाजपा ने चुनावी मोर्चा खोल दिया है। शीर्ष नेताओं की सक्रियता, विकास का एजेंडा, युवाओं पर फोकस और विपक्ष पर तीखे हमलों के साथ पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार महापालिका चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
Tagsवसई-विरार महापालिका चुनावभाजपाडॉ. राधाकृष्ण विखे पाटीलनालासोपारा कार्यकर्ता सम्मेलनविकास योजनाएँरोजगार अवसरफर्स्ट-टाइम वोटरलाडली बहना योजनाविपक्षी पार्टीचुनाव रणनीतिप्रधानमंत्री मोदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





