महाराष्ट्र

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे स्टेशन की वोटिंग रूम की तोड़ी खिड़कियां

Rani Sahu
21 Oct 2022 10:12 AM GMT
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे स्टेशन की वोटिंग रूम की तोड़ी खिड़कियां
x
सोलापुर: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते है। कुछ वीडियो ऐसे होते है, जिसे देख आपके होश उड़ जाते है। अब ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोलापुर (Solapur) से सामने आ रहा है। इस वीडियो में एक लड़की रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर तोड़फोड़ करती हुए नज़र आ रही है। यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस युवती को हिरासत में लिया है।
मिली हुई जानकारी के अनुसार, सोलापुर रेलवे स्टेशन (Solapur Railway Station) पर एक लड़की तोड़फोड़ करती हुई दिखाई दी।यह घटना आज सुबह की है। इस लड़की ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र के एसी वेटिंग रूम की खिड़कियों में तोड़फोड़ की है। गुस्से में आकर इस लड़की ने लोहे की वस्तु से स्टेशन पर तोड़फोड़ की।
हालांकि, इस लड़की ने वेटिंग रूम में की खिड़किया क्यों तोड़ी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बीच सोलापुर रेलवे पुलिस ने इस लड़की को हिरासत में ले लिया है और उसकी जांच जारी है। लेकिन यह लड़की मानसिक रोगी बताई जा रही है।
अब सोशल मीडिया पर इस लड़की का यह तोड़फोड़ करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। लड़की को इतने गुस्से में देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी हैरान और घबरा गए थे। इस वीडियो में लड़की वोटिंग रूम की खिड़कियों के कांच तोड़ती हुए नज़र आ रही है।

सोर्स - नवभारत.कॉम

Next Story