महाराष्ट्र

VIDEO: अमेजन कार्यालय में राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, जाने क्यों फूटा गुस्सा

jantaserishta.com
26 Dec 2020 8:55 AM IST
VIDEO: अमेजन कार्यालय में राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, जाने क्यों फूटा गुस्सा
x

फाइल फोटो 

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई (Mumbai) स्थित ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजन (Amazon) के ऑफिस में शुक्रवार को जमकर तोड़फोड़ की. एमएनएस पिछले काफी समय से अमेजन ऐप में मराठी भाषा को शामिल करने की मांग कर रही है. अमेजन कंपनी की शिकायत पर मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है. बता दें कि पुणे में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने 'नो मराठी, नो अमेजन' अभियान चला रखा है.

बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पिछले काफी समय से अमेजन के पोस्टरों पर मराठी भाषा नहीं होने के साथ ही उसके ऐप पर मराठी भाषा का विकल्प नहीं होने को लेकर कंपनी पर निशाना साध रही है. मनसे के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर राज्य में अमेजन को काम करना है तो ऐप में मराठी भाषा में भी जानकारी देनी चाहिए, जिससे महाराष्ट्र के मराठी लोगों के लिए पढ़ना और ऑर्डर करना आसान हो जाएगा.
पुलिस अधिकारी ने कहा, हमले में एक एलईडी टीवी, कांच का सामान, लैपटॉप, प्रिंटर आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं. उन्होंने कहा कि साकीनाका पुलिस थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. ई-कॉमर्स कंपनी ने इससे पहले शहर की डिंडोशी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे को नोटिस जारी करके पांच जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था. मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमेजन की ओर से जो नोटिस एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को भेजी गई है, वो गैरकानूनी है.
मनसे ने अमेजन को दी धमकी
मनसे के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अमेजन को मराठी भाषा में ऑनलाइन जानकारी पोर्टल पर देनी ही पड़ेगी नहीं तो जिस तरह पुणे के कोंढवा इलाके में अमेजन के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई, वैसी ही तोड़फोड़ अन्य जगह भी देखने को मिलेगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story