- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वसई में छात्रा मौत...
महाराष्ट्र
वसई में छात्रा मौत कांड: कठोर सजा देने वाली शिक्षिका अब पुलिस के शिकंजे में
SHIDDHANT
19 Nov 2025 10:04 PM IST

x
VASAI वसई। महाराष्ट्र के वसई पूर्व के सातीवली इलाके में 6वीं की छात्रा को 100 उठक-बैठक की कठोर सजा देने वाली शिक्षिका ममता यादव पर आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद पहले एडीआर दर्ज किया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर अब शिक्षिका के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में गंभीर अपराध दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप घुगे ने बताया कि 8 नवंबर को देर से आने पर शिक्षक ने कई बच्चों को 100 उठक-बैठक की सजा दी थी। बैग कंधे पर लटकाए हुए यह 13 वर्षीय छात्रा भी सजा पूरी करती रही। घर लौटने के बाद बच्ची की तबीयत तेजी से बिगड़ी। परिजनों ने पहले वसई के अस्पताल में भर्ती कराया, फिर हालत गंभीर होने पर उसे मुंबई के जे.जे. अस्पताल रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद वसई–विरार में आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और शिक्षिका ममता यादव की भूमिका को मुख्य रूप से जांच में शामिल किया है। दरअसल, महाराष्ट्र के वसई में एक 12 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत ने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को सकते में डाल दिया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर बच्चे को परेशान करने का आरोप लगाया, जिससे बच्चे की मौत हो गई है।
यह घटना वसई पूर्व के सातिवली स्थित श्री हनुमंत विद्या मंदिर की है, जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा की हालत स्कूल से लौटने के बाद अचानक खराब हो गई थी। घटना 8 नवंबर की बताई जा रही है। उस दिन छात्रा स्कूल कुछ देर से पहुंची थी, जिसके चलते शिक्षिका ने उसे और कुछ अन्य छात्रों को स्कूल बैग कंधे पर रखकर 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी।
परिजनों के अनुसार, घर लौटते ही छात्रा ने थकान और अस्वस्थता की शिकायत की थी। थोड़ी ही देर में उसकी स्थिति गंभीर होने लगी, जिसके बाद परिवार उसे वसई के आस्था अस्पताल ले गया। हालत नाजुक होने पर उसे मुंबई के जेजे अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार रात उसका निधन हो गया। छात्रा की मौत के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सजा की वजह से ही उनकी बच्ची की जान गई। वे इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Tagsवसई छात्रा मौत100 उठक-बैठक सजाशिक्षिका ममता यादववसई-विरार आक्रोशबीएनएस मामलासातीवली स्कूल घटनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





