- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमेरिकी राजदूत सर्जियो...
महाराष्ट्र
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, महाराष्ट्र में निवेश बढ़ाने पर चर्चा
SHIDDHANT
17 Jan 2026 8:51 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर अपने पहले आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। मुंबई में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से भी मुलाकात की थी। महाराष्ट्र सीएम के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कर अमेरिकी राजदूत ने लिखा, "आज मेरी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ एक शानदार मीटिंग हुई। हमने व्यापार और निवेश, एंटरटेनमेंट, तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे खास क्षेत्रों में अमेरिका और महाराष्ट्र के बीच द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी की प्राथमिकता पर चर्चा की। हम साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।
वहीं सीएम फडणवीस ने लिखा, "भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। सीजी माइकल श्रूडर भी उनके साथ शामिल हुए। हमने महाराष्ट्र और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ाने और गहरा करने पर बहुत अच्छी चर्चा की। हमने महाराष्ट्र में अमेरिकी निवेश बढ़ाने और महाराष्ट्र की कंपनियों द्वारा अमेरिका में अपनी मौजूदगी बढ़ाने जैसे कई विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने आगे लिखा, "मैंने नवी मुंबई इंटरनेशनल एडुसिटी समेत हमारे कुछ खास और स्ट्रेटजिक कामों के बारे में बताया। दोनों पक्ष यूएस-महाराष्ट्र पार्टनरशिप को और गहरा करने के लिए और मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
आरबीआई के गवर्नर से मुलाकात की जानकारी देते हुए सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों पर चर्चा की, जिसमें नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट अमेरिकी तकनीक भी शामिल है। अमेरिकी राजदूत ने टाटा कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से भी मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर कर गोर ने लिखा, "टाटा कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ मेरी एक अच्छी मीटिंग हुई। यह एक ऐसा समूह है जिसकी 150 साल पुरानी शानदार विरासत है और जिसकी अमेरिका में अच्छी-खासी मौजूदगी है। अमेरिकी राजदूत गोर ने लिखा था, "मुंबई में अपने पहले दौरे की शुरुआत हमारे वाणिज्य दूतावास से करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारी समर्पित टीम अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।"
Tagsअमेरिकाभारतअमेरिकी राजदूतसर्जियो गोरमुंबई दौरामहाराष्ट्र मुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीसआरबीआई गवर्नरसंजय मल्होत्राटाटा ग्रुपएन चंद्रशेखरननिवेशव्यापारतकनीकऊर्जासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





